विभूतिपुर में 7 अप्रैल को होगा “जल जीवन हरियाली” अभियान कार्यक्रम।

समस्तीपुर :  विभूतिपुर प्रखंड कृषि कार्यालय विभूतिपुर द्वारा 7 अप्रैल मंगलवार को “जल जीवन हरियाली” अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम पूर्वाह्न 11:30 बजे से प्रखंड कृषि कार्यालय परिसर के सभागार में आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में बीएओ धीरज कुमार ने पत्र जारी कर कहा है कि यह कार्यक्रम जिला कृषि पदाधिकारी-सह-परियोजना निदेशक, आत्मा, समस्तीपुर के निर्देश के आलोक में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख, उपप्रमुख, आत्मा अध्यक्ष मुखिया, पंचायत समिति सदस्य,पैक्स अध्यक्षों एवं प्रगतिशील किसान शामिल होंगे। बीएओ ने सभी संबंधित जनप्रतिनिधियों एवं सदस्यों से निर्धारित तिथि को कार्यक्रम में उपस्थित होकर इस अभियान को सफल बनाने की अपील की है। साथ ही सभी कृषि समन्वयकों, सहायक तकनीकी प्रबंधकों एवं किसान सलाहकारों को अपने-अपने पंचायतों में “जल जीवन हरियाली” अभियान संचालित करने का निर्देश दिया गया है। कार्यक्रम के पश्चात प्रतिवेदन एवं फोटोग्राफ कार्यालय में जमा कराना भी अनिवार्य किया गया है। यह अभियान पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण एवं हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है, जिसमें जनभागीदारी को विशेष महत्व दिया गया है।

रिपोर्टर : राजेश कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.