हथियार बरामद, दो युवक गिरफ्तार, एक फरार।
समस्तीपुर : विभूतिपुर थाना क्षेत्र के नरवन गांव से विभूतिपुर पुलिस ने प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक अवैध देशी कट्टा बरामद किया है। साथ ही पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की गिरफत से एक आरोपी फरार होने में कामयाब रहा। प्राप्त जानकारी के अनुसार सहायक एएसआई टीपू कुमार अपनी टीम के साथ 9 अप्रैल गुरुवार को थाना क्षेत्र में लंबित कांडों के अनुसंधान और जांच के लिए निकले हुए थे। इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि नरवन गांव के वार्ड संख्या 6 में कुछ लोग अवैध हथियार के साथ मौजूद हैं और ग्रामीणों को भयभीत करते हैं।
सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों को अवगत कर पुलिस टीम तुरंत पुष्टि के लिए पहुंची। पुलिस को देखते ही एक व्यक्ति मौके से भागने लगा, जो आसपास लगे घने मकई के खेत का फायदा उठाकर फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दो लोगों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नरवन वार्ड संख्या 6 निवासी ललित कुमार चौधरी (25) और कमराइन वार्ड नंबर 7 निवासी मुरारी कुमार सिंह (35) के रूप में हुई है। वहीं फरार आरोपी की पहचान अमन कुमार चौधरी के रूप में की गई है। पुलिस ने तलाशी के दौरान झोपड़ीनुमा घर के अंदर टाटी में छिपाकर रखा एक पुराना देशी कट्टा बरामद किया है।
पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि उक्त हथियार अमन कुमार चौधरी द्वारा लाकर रखा गया था। इसके बाद पुलिस ने हथियार को जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना लाया। इस संबंध में थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि मामले में शस्त्र अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है।
रिपोर्टर : राजेश कुमार


No Previous Comments found.