बस-बाइक की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में युवक घायल, स्थिति नाजुक, रेफर।
समस्तीपुर : विभूतिपुर थाना क्षेत्र के दाहु चौक के नजदीक 12 अप्रैल रविवार को एक भीषण सड़क हादसा घटित हो गई। तेज रफ्तार बस और बाइक की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की स्थिति बेहद नाजुक बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक सड़क पर दूर जा गिरा और बुरी तरह से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत ही घायल युवक को इलाज के लिए विभूतिपुर सीएचसी में भर्ती करवाया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने शुरुआती प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को काफी नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया। घायल युवक की पहचान कल्याणपुर दक्षिण पंचायत के वार्ड संख्या 10 निवासी उदगार राय के पुत्र भूषण कुमार के रूप में की गई है। इस घटना के संबंध में बताया जाता है कि भूषण अरुण चौक स्थित अपने बहनोई की दुकान पर से अपने घर कल्याणपुर लौट रहा था, तभी विपरीत दिशा से आ रही बस से बाइक की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
रिपोर्टर : राजेश कुमार


No Previous Comments found.