5 लीटर देसी शराब के साथ एक महिला सहित एक अन्य गिरफ्तार, भेजा गया जेल
समस्तीपुर : विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंघिया घाट उत्तर से पुलिस ने 11 अप्रैल शनिवार को छापेमारी कर 5 लीटर देसी शराब के साथ एक युवक और एक महिला को गिरफ्तार कर लिया। बताते चलें कि एएसआई टीपू कुमार अपने पुलिस बल के साथ गश्ती पर थे। इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि सिंघिया घाट उत्तर वार्ड संख्या 10 निवासी अजय कुमार अपने झोपड़ीनुमा घर में अवैध देसी शराब छिपाकर बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर छापेमारी की।
पुलिस वाहन को देखते ही एक युवक और महिला भागने लगे, जिन्हें पुलिस बल की मदद से खदेड़कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उनकी पहचान अजय कुमार (22) और अनीता देवी (40) के रूप में हुई।तलाशी के दौरान घर से एक झोले में रखे प्लास्टिक में करीब 3 लीटर तथा एक प्लास्टिक डब्बे में करीब 2 लीटर देसी शराब बरामद की गई। पुलिस ने शराब को जब्त कर लिया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि संबंधित धारा के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
रिपोर्टर : राजेश कुमार


No Previous Comments found.