केन्द्र और राज्य सरकार की किसान विरोधी नीतियों के कारण कृषि संकट गहराया - महावीर पोद्दार
समस्तीपुर : अखिल भारतीय किसान महासभा समस्तीपुर जिला कमिटी की बैठक आज जिलाध्यक्ष महावीर पोद्दार की अध्यक्षता,प्रो उमेश कुमार के पर्यवेक्षण एवं ललन कुमार के संचालन में भाकपा माले जिला कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष महावीर पोद्दार ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की किसान विरोधी नीतियों के कारण कृषि संकट गहराता जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारी पैमाने पर रासायनिक उर्वरकों की महंगाई और महंगी होती सिंचाई संसाधन किसानों के सामने संकट पैदा कर दिया है। बैठक को संबोधित करते हुए जिला सचिव ललन कुमार ने कहा कि बार बार आंधी तूफान से मक्का, गेहूं,आम, लीची सहित अन्य फसलों का भारी नुक़सान हुआ है,सरकार फसल क्षति पूर्ति के लिए कोई कदम अभी तक नहीं उठाई है। बैठक को संबोधित करते हुए प्रोफेसर उमेश कुमार ने कहा कि गत दिनों आधी अधूरी तरीके से किसानों की धान की पैक्स ने अधिप्राप्ति की उसका भुगतान अभी तक अधिकांश किसानों का नहीं हुआ है। बैठक में तय किया गया है कि 10 म ई 1857 को किसान महासभा का स्थापना किया गया था।इसी स्थापना दिवस को मनाते हुए सभी फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य देने, सस्ते दरों पर सभी किसानों को रासायनिक उर्वरक उपलब्ध कराने, सिंचाई संसाधन सस्ता और सुलभ कराने, कृषि आधारित जिला में उद्योग की स्थापना करने, समस्तीपुर चीनी मील को चालू करने, पैक्स में किसानों को बकाया राशि भुगतान करने सहित अन्य मांगों को लेकर 10 मई 2026 को जिला समाहर्ता के समक्ष विशाल प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। बैठक में रविन्द्र कुमार सिंह, सुनील कुमार राय,राम बलि सिंह, समीम मनसुरी,अनिल कुमार चौधरी, अमित कुमार, चन्द्रेश्वर राय, अखिलेश सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
रिपोर्टर : प्रवीण प्रकाश


No Previous Comments found.