नल-जल घोटाला: दलसिंहसराय पुलिस ने आरोपी के घर चिपकाया इश्तहार कांड 321/18 में नामजद रिंकू देवी फरार, मोख्तियारपुर सलखनी वार्ड-7 में कार्रवाई
समस्तीपुर : दलसिंहसराय थाना पुलिस ने नल-जल योजना में राशि गबन मामले के फरार अभियुक्त के घर इश्तहार चिपका दिया है। अनुसंधानकर्ता पुअनि रिचा सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना कांड संख्या 321/18 में नामजद अभियुक्त रिंकू देवी के खिलाफ न्यायालय से इश्तहार जारी हुआ था। रिंकू देवी मोख्तियारपुर सलखनी गांव के वार्ड-7 की निवासी है और राम नरेश दास की पत्नी है। पुलिस ने बुधवार को मोख्तियारपुर सलखनी स्थित आरोपी के घर पर इश्तहार चस्पा कर दिया। पुलिस का कहना है कि नल-जल योजना की सरकारी राशि के गबन के इस मामले में आरोपी लंबे समय से फरार चल रही है। इश्तहार चिपकने के बाद भी अगर आरोपी हाजिर नहीं होती है तो कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्टर : डॉ. प्रवीण प्रकाश

No Previous Comments found.