उजियारपुर पुलिस की कार्रवाई फरार वारंटी गिरफ्तार

समस्तीपुर : उजियारपुर थाना पुलिस ने शनिवार संध्या गश्ती के दौरान बड़ी सफलता हासिल की। पीटीसी बिहारी कुमार ने थाना क्षेत्र के गावपुर गांव से फरार चल रहे कोर्ट वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सचिन कुमार पुराने मामले में फरार चल रहा था। न्यायालय से उसके खिलाफ वारंट जारी था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि वारंटी गावपुर में छिपा है। शनिवार संध्या नियमित गश्ती के दौरान पीटीसी बिहारी कुमार की टीम ने गावपुर गांव में छापेमारी कर आरोपी को धर दबोचा। गिरफ्तार वारंटी की पहचान लखनीपुर महेशपट्टी निवासी रामवृक्ष सहनी के पुत्र के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष ने कहा कि न्यायालय के आदेश का पालन कराते हुए फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। आरोपी को  न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।  

रिपोर्टर : डॉ. प्रवीण प्रकाश

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.