1 मई को दलसिंहसराय में मजदूर दिवस समारोह,भाकपा कार्यालय में आयोजन

समस्तीपुर - दलसिंहसराय अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर 1 मई 2026 को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी दलसिंहसराय अंचल कार्यालय में समारोह का आयोजन किया जाएगा। भाकपा अंचल सचिव विनोद कुमार समीर ने बताया कि 1 मई को दिन के 9 बजे से पार्टी कार्यालय दलसिंहसराय में मजदूर दिवस समारोह मनाया जाएगा। कार्यक्रम में मजदूर वर्ग की समस्याओं, उनके अधिकारों एवं वर्तमान हालात पर चर्चा की जाएगी। समीर ने पार्टी के सभी साथियों,मजदूर संगठनों एवं आम जनता से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।  

रिपोर्टर : डॉ. प्रवीण प्रकाश

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.