सड़क दुर्घटना में युवक घायल, रात भर लावारिस अवस्था में पड़ी रही बाइक व मोबाइल।
समस्तीपुर : विभूतिपुर थाना क्षेत्र के खदियाही चौक और शाहपुर चौक के बीच खोकसाहा-हरीचक मुख्य मार्ग पर भुसवर पंचायत के वार्ड संख्या 14 स्थित पंचायत सरकार भवन जाने वाले रास्ते के नजदीक 1 मई शुक्रवार की रात्रि में एक बाइक सवार युवक सामने से तेज गति से आ रही वाहन से बचने के प्रयास में अपना नियंत्रण खो कर नीचे गड्ढे में जा गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान बोरिया पंचायत के बासोटोल गांव वार्ड संख्या 4 निवासी राम उदगार महतो के 22 वर्षीय पुत्र सुजीत कुमार के रूप में की गई। इस घटना के संबंध में बताया जाता है कि घायल युवक अपने घर बासोटोल से भुसवर पंचायत के वार्ड संख्या 11 निवासी बीजो महतो के पुत्र राजकुमार महतो अपने बहनोई के यहां किसी जरूरी कार्य से जा रहा था। इसी बीच वह बाइक दुर्घटना में घायल हो गया। घायल होने के बाद युवक किसी तरह बाइक को घटनास्थल पर ही छोड़कर वहां से अपनी बहन के यहां शाहपुर चला गया। जहां स्थानीय ग्रामीण चिकित्सकों के द्वारा उसका इलाज किया गया। पूरी रात बाइक और मोबाइल दुर्घटना स्थल पर ही लावारिस अवस्था में पड़ा रहा। सुबह होते ही स्थानीय ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना पुलिस प्रशासन को दी सूचना मिलते ही विभूतिपुर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। लावारिस बाइक की फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरस होते ही बाइक का शिनाख्त कर बाइक का मालिक भी घटनास्थल पर पहुंचा। पुलिस के द्वारा इस घटना के बारे में विस्तृत रूप से पूछताछ कर बाइक की जरूरी कागजात को देख समझकर बाइक को सुपुर्द कर दिया।
रिपोर्टर : राजेश कुमार

No Previous Comments found.