उजियारपुर पुलिस ने मारपीट कांड के दो नामजद आरोपियों को दबोचा

समस्तीपुर - उजियारपुर थाना पुलिस ने बीती रात गुप्त सूचना के आधार पर मारपीट मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना कांड संख्या 175/26 में नामजद आरोपी संजय झा और हिमांशु कुमार को एसआई ममता साह ने उनके घर से गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी थाना क्षेत्र के चंदौली निवासी रामचन्द्र झा के पुत्र हैं। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय अभिरक्षा में भेज दिया है।  

रिपोर्टर : डॉ प्रवीण प्रकाश

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.