उजियारपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं की गोष्ठी, 'हर घर जनसंपर्क अभियान' पर दिया गया जोर

समस्तीपुर : उजियारपुर भाजपा दक्षिणी मंडल के परोरिया पंचायत स्थित झरुल्ला स्थान चौक के महादेव मंदिर प्रांगण में रविवार को कार्यकर्ताओं की गोष्ठी आयोजित की गई। 

गोष्ठी की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष पंडित अविनाश झा ने की, जबकि संचालन महामंत्री विकास साह द्वारा किया गया। इस दौरान जिला महामंत्री ललन प्रसाद सिंह ने प्रधानमंत्री के 12 वर्षों के कार्यकाल को 'स्वर्णिम कार्यकाल' की संज्ञा दी। 

उन्होंने कार्यकर्ताओं से 'हर घर जनसंपर्क अभियान' के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों को आम लोगों तक पहुँचाने की अपील की। अभियान का संयोजक राजू राय को मनोनीत किया गया है।

इस अवसर पर मंडल महामंत्री बैजनाथ महतो, उपाध्यक्ष राम पुकार राय, बसंत गिरी, पंचायत अध्यक्ष शुशील शर्मा, संजय कुंवर, सत्या देवी, राजकुमार दास, प्रमोद मिश्रा, सुनील कुमार, विरेंद्र सिंह, रामाश्रय राय, संजीव चौधरी, रामपुनीत सिंह, अनिल चौधरी, दीपक कुमार राय, रमेश राय, नवीन कुमार मुरारी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

रिपोर्टर : डॉ प्रवीण प्रकाश

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.