तरुनिया ग्राउंड में क्रिकेट स्टेडियम निर्माण की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी।
समस्तीपुर : विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र के तरुनिया मैदान में स्टेडियम निर्माण की मांग को लेकर जन क्रांति मोर्चा के बैनर तले छात्र नेता नीलकमल यादव के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल आज दूसरे दिन जारी रही। आंदोलन को क्षेत्र के युवाओं, छात्रों और आम नागरिकों का लगातार समर्थन मिल रहा है। आंदोलनकारियों का कहना है कि विभूतिपुर के ऐतिहासिक तरुनिया मैदान में स्टेडियम का निर्माण क्षेत्र के खिलाड़ियों और युवाओं के भविष्य के लिए बेहद जरूरी है। उनका मानना है कि स्टेडियम बनने से स्थानीय प्रतिभाओं को खेलकूद के बेहतर अवसर मिलेंगे तथा उन्हें अपनी क्षमता निखारने के लिए बाहर का रुख नहीं करना पड़ेगा। इस बीच रविवार की संध्या विभूतिपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा आंदोलन स्थल पर पहुंचे तथा आंदोलनकारियों से वार्ता कर उनकी मांगों की जानकारी ली। इस दौरान आंदोलन शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक ढंग से जारी रहा।
आंदोलन को डॉ. राजेश कुमार, मंजय कुमार, श्रीकृष्ण सिंह एवं राजेश कुमार सिंह सहित कई सामाजिक कार्यकर्ताओं और बुद्धिजीवी लोगों ने अपना समर्थन दिया। समर्थकों ने कहा कि यह क्षेत्र की जन क्रांति मोर्चा के नेताओं ने स्पष्ट किया कि जब तक तरुनिया ग्राउंड में स्टेडियम निर्माण की आधिकारिक घोषणा नहीं की जाती, तब तक उनका अनिश्चितकालीन आंदोलन और भूख हड़ताल जारी रहेगी। आंदोलन को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और लगातार विभिन्न वर्गों के लोग समर्थन देने के लिए आंदोलन स्थल पर पहुंच रहे हैं।
रिपोर्टर : राजेश कुमार
No Previous Comments found.