शिक्षिका रीना कुमारी का आकस्मिक निधन, शोक की लहर।

समस्तीपुर : विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र के विभूतिपुर उत्तर पंचायत के वार्ड संख्या 16 निवासी ज्योति कलश साहित्य संस्था के अध्यक्ष शिक्षक राजाराम महतो की धर्मपत्नी तथा मध्य विद्यालय मनाराय टोल की शिक्षिका रीना कुमारी (51) का 18 जून गुरुवार को हृदय गति रुक जाने से आकस्मिक निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रही थीं। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। स्वर्गीय रीना कुमारी एक समर्पित शिक्षिका के रूप में शिक्षा जगत में अपनी अलग पहचान बनाई और विद्यार्थियों के बीच काफी लोकप्रिय थीं। अपने पीछे वे पति, दो पुत्र एवं एक पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके बड़े पुत्र नवनीत कुमार वर्तमान में सिवान जिले के गुठनी प्रखंड में प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) के पद पर कार्यरत हैं, जबकि छोटे पुत्र अवनीश कुमार उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। पुत्री स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत हैं। उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। शिक्षकों, साहित्यकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य लोगों ने उनके निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

रिपोर्टर : राजेश कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.