एनएसएस-एनसीसी के संयुक्त तत्वावधान में 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया

समस्तीपुर - स्थानीय यू. आर. कॉलेज रोसड़ा में प्रधानाचार्य प्रोफेसर (डॉ.) संजय झा के निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं एनसीसी के संयुक्त तत्वावधान में 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संयोजक डॉ. विनय कुमार एवं सह-संयोजक कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ.श्याम सुन्दर शर्मा तथा डॉ. अमरेश कुमार सिंह के मार्गदर्शन में कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर दो योग शिक्षक उपस्थित हुए, जिन्होंने बारी-बारी से वृक्षासन,भुजंगासन,प्राणायाम,अनुलोम-विलोम, ध्यान,यम-नियम,धारणा,समाधि इत्यादि योगाभ्यास कराए। डॉ.अमरेश कुमार सिंह ने कहा कि योग से तनाव व चिंता कम होती है और मानसिक शांति मिलती है। इस अवसर पर डॉ. प्रवीण कुमार प्रभंजन,डॉ.अरुण कुमार राय,डॉ.जाकिर हुसैन,बाल बोध चौधरी,ललित मंडल,सुनील,जीतू सहित एनएसएस एवं एनसीसी के सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित थे । 

रिपोर्टर - डॉ प्रवीण प्रकाश

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.