समस्तीपुर के लाल राजा बाबू कुमार को देश की प्रतिष्ठित गांधी फेलोशिप में चैन

​समस्तीपुर : जिले के हसनपुर प्रखंड स्थित मालदह गांव निवासी सिद्धेश्वर प्रसाद सिंह के छोटे पुत्र राजा बाबू कुमार साधारण ग्रामीण परिवेश से निकलकर अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर देश के प्रतिष्ठित गांधी फेलोशिप में स्थान प्राप्त कर जिले और राज्य का नाम रोशन किया है!अपनी इस उपलब्धि पर राजा बाबू कुमार ने कहा कि एक छोटे से गांव से निकलकर राष्ट्रीय स्तर के इस मंच तक पहुंचना आसान नहीं था !सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने कभी अपनी सपनों को छोटा नहीं होने दिया !समाज के अंतिम पायदान पर खड़ा लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की इच्छा ही नहीं उनके लिए सबसे बड़ी प्रेरणा रही हैं !उन्होंने यह भी कहा कि मेरा हमेशा से यही प्रयास रहा हैं कि शिक्षा,स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में काम करते हुए समाज के वंचित और जरूरतमंद लोगों के लिए कुछ सार्थक किया जाए !गांधी फेलोशिप मुझे इस दिशा में सीखने और देश के लिए बेहतर योगदान देने का अवसर प्रदान करेगी !राजा बाबू के इस सफलता से हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजकुमार राय,पूर्व विधायक सुनील कुमार पुष्पम,वरिष्ठ राजद नेता रामनारायण मंडल उर्फ बच्ची मंडल, राजद
जिला उपाध्यक्ष ललन यादव, समाजसेवी कुंदन सिंह उर्फ नेताजी, जिला पार्षद सुजीत सिंह,पूर्व प्रखंड प्रमुख विभा देवी,डीपीएस स्कूल के चेयरमैन संजय गुप्ता,आर.आर.पब्लिक स्कूल के चेयरमैन विवेक कुमार,राजद नेता अमित जायसवाल,पूर्व प्रत्याशी इंदु गुप्ता,समाजसेवी सुरेंद्र गुप्ता एवं युवा नेता रूपेश कुमार सहित कई गणमान्य लोगों ने बधाई दी एवं उज्जवल भविष्य के लिए कामना की !


रिपोर्टर : गौतम कुमार सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.