मोहर्रम को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर नरहन में शांति समिति का हुआ गठन।

समस्तीपुर : विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र के नरहन में आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से स्थानीय लोगों के द्वारा एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से मोहर्रम शांति समिति का गठन किया गया। समिति में मो. म्यूद्दीन को अध्यक्ष तथा मो. शमीम को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं कार्यक्रम के संचालन की जिम्मेदारी महताब आलम को दी गई। इसके अलावा समिति में मो. महबूब आलम, तौफीक रज़ा, सद्दाम, सलमान, युनुस एवं मेहफूज को सदस्य बनाया गया। बैठक में सभी सदस्यों ने मोहर्रम के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने, प्रशासन का सहयोग करने तथा आपसी भाईचारा और सौहार्द कायम रखने का संकल्प लिया। शांति समिति के पदाधिकारियों ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे मोहर्रम के अवसर पर अमन-चैन बनाए रखें, अफवाहों पर ध्यान न दें तथा किसी भी स्थिति में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

रिपोर्टर : राजेश कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.