मुख्यमंत्री विकास योजना अंतर्गत विधायक आलोक मेहता ने स्कूलों की चाहरदिवारी व गेट का किया उद्घाटन
समस्तीपुर : उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक आलोक कुमार मेहता ने सोमवार को मुख्यमंत्री विकास योजना अंतर्गत विभिन्न पंचायतों में निर्मित चाहरदिवारी एवं मुख्य गेट का उद्घाटन किया। विधायक ने बेलारी हाई स्कूल, चैती उत्तरी हाई स्कूल, अंगार घाट हाई स्कूल, बिरनामा सहित कई पंचायतों में पहुंचकर फीता काटकर योजनाओं का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विकास योजना के तहत विद्यालयों में आधारभूत संरचना को मजबूत किया जा रहा है। चाहरदिवारी एवं गेट बनने से स्कूलों की सुरक्षा बढ़ेगी और बच्चों को बेहतर शैक्षणिक माहौल मिलेगा। इस अवसर पर राजद प्रखंड अध्यक्ष राम लवलीन राय, चैता उतरी पंचायत मुखिया मुकेश पांडेय, बेलारी पंचायत मुखिया संतोष झा, उमेश राय सहित दर्जनों राजद कार्यकर्ता, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित थे। स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री विकास योजना के तहत कराए जा रहे कार्यों की सराहना की और विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया।
रिपोर्टर : डॉ प्रवीण प्रकाश
No Previous Comments found.