चारु मजूमदार की शहादत को याद कर भाकपा-माले ने दी श्रद्धांजलि
समस्तीपुर - अंगारघाट चौक स्थित महेंद्र पासवान के आवास परिसर में मंगलवार को भाकपा-माले के संस्थापक महासचिव चारु मजूमदार का 54वां स्मृति दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समीम मंसूरी ने की। नेताओं ने तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। महावीर पोद्दार ने कहा कि चारु मजूमदार की शहादत ने देशभर में आंदोलन को नई दिशा दी। वहीं फूलबाबू सिंह ने केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना की। कार्यक्रम में दिलीप कुमार राय, मो. आलम, जागेश्वर राय, राजा कुमार पासवान, राबिन्स कुमार, जागो साह, मनोज कुमार राय, मनटून राय और अर्जुन पासवान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रिपोर्टर - डॉ प्रवीण प्रकाश
No Previous Comments found.