उजियारपुर थाना पुलिस ने वारंटी को घर से दबोचा
समस्तीपुर - उजियारपुर थाना पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर एक वारंटी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। मामले की जानकारी देते हुए एसआई राहुल कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी राम अवतार दास के पुत्र विनोद दास के नाम से न्यायालय द्वारा वारंट जारी था। उन्होंने बताया कि वारंटी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। गुरुवार को गुप्त सूचना के आधार पर उसके घर पर छापेमारी की गई, जहां से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। न्यायालय के आदेश पर उसे न्यायिक हिरासत में भेजते हुए जेल भेज दिया गया।
रिपोर्टर - डॉ प्रवीण प्रकाश
No Previous Comments found.