गुरु-शिष्य का रिश्ता हुआ शर्मसार, दो शिक्षक के द्वारा छात्रा का यौन शोषण, प्राथमिकी दर्ज
समस्तीपुर : विभूतिपुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है, इस मामले को लेकर पिड़ीत छात्रा की मां ने महिला थाना समस्तीपुर में प्राथमिकी भी दर्ज करवाई है। दर्ज प्राथमिकी में उन्होंने बताया है कि उनकी नाबालिक पुत्री को एक निजी कोचिंग के शिक्षक तेज नारायण कुमार पिता राम शगुन महतो ग्राम खदियाही थाना विभूतिपुर जिला समस्तीपुर कोचिंग के बाद शाम में रोक लेते थे और धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ाते हुए मोबाइल पर बातचीत करने लगे तथा मेरी पुत्री को शादी का झांसा देकर कोचिंग में ही छात्रों के जाने के बाद 15 अप्रैल 2026 बुधवार को इच्छा के विपरीत शाम के 7 और 7:30 के बीच दुष्कर्म किया तथा उक्त दुष्कर्म का वीडियो भी बनाते रहा। इस घटना की जानकारी उक्त कोचिंग सेंटर के शिक्षक तारा बाबू उर्फ टीवी सिंह को हुई तथा वे तेज नारायण से बात किए। फिर दोनों मिलकर मेरी पुत्री के साथ दुष्कर्म करने लगे तथा मोबाइल पर बातचीत करने लगे। मेरी पुत्री के द्वारा शारीरिक संबंध बनाने से इनकार किया गया तो वीडियो वायरल करने एवं परिवार के लोगों को जान से मारने की धमकी देने लगे। लोक-लज्जा का भय से मेरी पुत्री ने इस घटना की जानकारी किसी को नहीं दी तथा दसवीं पास करने के बाद वह पटना चली गई।इसी वर्ष अप्रैल महीने में जब मेरी पुत्री घर आई तो फोटो वायरल करने की धमकी देकर मेरी पुत्री के साथ कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया फिर कोचिंग में दुष्कर्म किया और वीडियो भी बना लिया और परिवार के लोगों को जान से मारने तथा बदनाम करने की धमकी भी दिया। 17 जुलाई 2026 को दोपहर में मेरे पति के मोबाइल तथा अन्य मोबाइल पर मेरी पुत्री का अश्लील फोटो व्हाट्सएप कर वायरल कर दिया। तब मेरे परिवार गांव समाज में जानकारी मिली, तब जाकर मेरी पुत्री मुझे सारी बातें को बताई शिक्षक तेज नारायण तारा बाबू उर्फ टीवी सिंह के सहयोग से मेरी पुत्री का लगातार यौन शोषण करता रहा वीडियो बनाकर वायरल कर दिया तथा पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दिया। पिड़ीत छात्रा की मां ने महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाते हुए उचित कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
रिपोर्टर : राजेश कुमार
No Previous Comments found.