LANGUAGE

उत्तरप्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर उत्साह के साथ मनाया गया संविधान दिवस

उत्तरप्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर उत्साह के साथ मनाया गया संविधान दिवस 

 

हमारा देश विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और यहाँ हर नियम की अपनी उपयोगिता और अपना महत्त्व है। और जब बात हमारे देश के संविधान की करें तो हमारे संविधान विश्व का सबसे बड़ा संविधान है।  हर साल 26 नवंबर को हमारे देश में संविधान दिवस मनाया जाता है। आपको बता दें कि संविधान सभा ने हमारे संविधान को 26 नवंबर 1949 को स्वीकार किया था। इसके दो महीने बाद 26 नवंबर 1950 को इसे पूरे देश में लागू कर दिया गया था।इसलिए हम अपना गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को मनाते हैं। पर आज 26 नवंबर को हमारे देश में संविधान दिवस है जिसको मनाने की शुरुआत वर्ष 2015 से की गई थी। आज संविधान दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष, प्रभारी प्रशासन दिनेश सिंह, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव त्यागी, डॉ0 शहजाद आलम सहित उपस्थित वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने सर्वप्रथम भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। 

कार्यक्रम कार्यक्रम का आयोजन शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव त्यागी एवं डॉ0 शहजाद आलम ने किया। जिसमें उपस्थित कांग्रेस जनों द्वारा राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम गाया गया एवं भारतीय संविधान की शपथ ली गई। कार्यक्रम का संचालन उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ0 अलीमुल्लाह ख़ान तथा डॉ0 सुधांशु बाजपेई ने संयुक्त रूप से किया। 

संविधान  दिवस के अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों को सम्बोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय ने कहा कि आज का दिन हमारी प्रतिबद्धता और संविधान की रक्षा के संकल्प का का दिन है, हम सभी संविधान की रक्षा के लिए प्रण लेते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग संविधान बदलना चाहते हैं लेकिन कांग्रेस पार्टी उनका यह ख्वाब कभी भी पूरा नहीं होने देगी। 

यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि जनपद झांसी में नवजात बच्चों की मौत अस्पताल में आग लगने से नहीं बल्कि सरकारी भ्रष्टाचार के भेंट चढ़े हैं, जब हमने वहां जाकर उनके भ्रष्टाचार को उजागर किया तो संभल को दंगों की आग में झोंकने की साजिश रची गई। अन्यथा जब एक शांतिपूर्वक सर्वे हो गया था तो दूसरी बार दल-बल, जुलूस और नारों के साथ जाने की क्या आवश्यकता थी? इसमें प्रदेश सरकार तथा प्रशासन सबकी साजिश है।

यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि संभल में सर्वे का आदेश पूजा स्थल अधिनियम-1991 और सुप्रीम कोर्ट के स्थगन आदेश का उल्लंघन है। कांग्रेस पार्टी सरकार की प्रदेश को दंगों की आग में झोंकने की साजिश को उजागर करेगी। हम इस देश में संविधान की हत्या नहीं होने देंगे, हम संविधान की रक्षा के लिए कृत संकल्पित हैं। 

इस कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि भाजपा झूठ फैलाती है कि कांग्रेस और बाबा साहब के बीच झगड़ा था, जबकि सच यह है कि कांग्रेस ने ही अपनी जीती हुई सीट से लड़वाकर बाबा साहब को संविधान सभा का मेंबर बनाया था। और आजादी के बाद बाबा साहब को देश का पहला कानून मंत्री कांग्रेस पार्टी द्वारा ही बनाया गया था।आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक श्याम किशोर शुक्ला, वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ0 लालती देवी, अनीस अंसारी, ललन कुमार, प्रदेश महासचिव मुकेश सिंह चौहान, पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव, श्रीमती किश्वर जहां, एड0 आर0बी0 सिंह, एड0 अभय सिंह अप्पी, फखरुल इस्लाम, डॉ0 जियाराम वर्मा, योगेश्वर सिंह, शाहनवाज खान, हसीन सिद्दीकी, मनोज वर्मा, जेबा मलिक, इम्तियाज मुन्ना, द्विजेन्द्र त्रिपाठी, बृजेन्द्र सिंह, संजय शर्मा, संजय दीक्षित, आदर्श लोधी, प्रतिमा धवन, मनीष लोधी, नेहा रानी, संजय श्रीवास्तव, रजनी गौतम, आस्था धानुक, रफीक मलिक, विनोद मिश्रा, सुशीला शर्मा, अनामिका यादव, सहित भारी संख्या में कांग्रेस जन मौजूद रहे। 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.