संजय राउत ने कहा कुछा ऐसा कि तिलमिला उठी भाजपा
भारतीय जनता पार्टी द्वारा कांग्रेस पर हमला किये जाने के बाद अब संजय राउत ने भाजपा पर पलटवार किया है। संजय राउत ने देश में एकता बनाये रखने का श्रेय कांग्रेस को देते हुए कहा कि अगर कांग्रेस नहीं होती तो देश अंग्रेजों से आजाद नहीं होता,देश को आजादी नहीं मिलती और ना ही देश को नेतृत्व नहीं मिलता और ना ही विज्ञान के क्षेत्र में विकास कर पाते।
उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले शिवसेना गुट के नेता संजय राउत ने आज कांग्रेस पार्टी की तारीफों में पुल बांधते हुए नजर आये। कांग्रेस की तारीफ करते हुए राउत ने दावा किया कि अगर देश को कांग्रेस का नेतृत्व नहीं मिलता तो हमें आजादी नही मिलती और न ही हम विज्ञान और प्रौद्योगिकी में प्रगति कर पाते।
बीजेपी पर कसा तंज
कांग्रेस की तारीफ के साथ राउत ने भाजपा पर तंज भी कसा राउत ने कहा कि ऐसी बहुत सी चीजें हैं जो बीजेपी कभी नहीं समझ पाएगी क्योंकि वे देश के लिए नहीं सोचते हैं। वे केवल व्यापारियों के बारे में सोचते हैं।
भाजपा ने कांग्रेस पर किया था वार
मुंबई के धारावी में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समापन पर बीजेपी ने "कांग्रेस नहीं होती तो क्या होता" पुस्तक जारी करने के बारे में पूछे गए प्रश्न का राउत ने ये जबाव दिया है। उन्होंने कहा, "कांग्रेस के बिना पाकिस्तान दो हिस्सों में नहीं बंटता। देश एकजुट नहीं रहता।" साथ ही भाजपा पर निशाना साधते हुए राउत ने कहा कि जिनके पास राजा होता है, उनकी प्रजा बीमारियों से पीड़ित होती है। बीजेपी मुल्क को गरीब बना रही है। अगर बीजेपी न होती तो दूसरी चीजें न होतीं। देश में दंगे न होते, देश का रुपया मजबूत होता, देश पर कर्ज कम होता। राफेल से लेकर चुनावी बांड तक घोटाले न होते।


No Previous Comments found.