लाल कपड़े और सफेद दाढ़ी में ही क्यों दिखते हैं Santa Claus? जानिए इसके पीछे की रोचक कहानी
क्रिसमस आते ही सबसे पहले हमारे दिमाग में जो तस्वीर उभरती है, वह है लाल कपड़ों में, सफेद दाढ़ी वाले खुशमिजाज Santa Claus की। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि Santa हमेशा लाल और सफेद रंग में ही क्यों दिखाई देते हैं और क्रिसमस की थीम भी अधिकतर रेड एंड व्हाइट क्यों होती है? इस सवाल का जवाब केवल एक नहीं, बल्कि कई ऐतिहासिक और सांस्कृतिक कारणों से जुड़ा हुआ है।
संत निकोलस से शुरू हुई कहानी
Santa Claus का असली नाम संत निकोलस था। कहा जाता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस तुर्की के मायरा इलाके में रहते थे। वे बेहद दयालु और बच्चों के प्रति प्यार से भरे हुए थे। गरीब बच्चों को चुपचाप तोहफे देने की उनकी आदत ने उन्हें लोगों के दिलों में खास जगह दिलाई। कई ऐतिहासिक चित्रों में संत निकोलस को लाल रंग के वस्त्र पहने दिखाया गया है। यही लाल रंग Santa Claus की पहचान बनने का पहला कारण माना जाता है।
सिंटरक्लास से बना Santa Claus
यूरोप में डच लोगों की लोककथाओं में ‘सिंटरक्लास’ नाम का एक किरदार था, जो संत निकोलस से प्रेरित था। जब डच लोग अमेरिका आए, तो उन्होंने इस कहानी को भी अपने साथ ले जाया। समय के साथ ‘सिंटरक्लास’ का नाम बदलकर ‘Santa Claus’ हो गया और यह किरदार पूरी दुनिया में मशहूर हो गया।
आधुनिक Santa की छवि कैसे बनी?
साल 1823 में Clement Clarke Moore की कविता 'Twas The Night Before Christmas' ने Santa Claus की आधुनिक छवि को आकार दिया। इस कविता में Santa को एक खुशमिजाज, मोटे और बूढ़े इंसान के रूप में चित्रित किया गया, जो बच्चों के लिए तोहफे लाता है। यही चित्रण आज हम सभी के लिए Santa Claus की परिचित छवि बन गया।
Coca-Cola का योगदान
Santa के लाल कपड़े के पीछे Coca-Cola का भी खास योगदान माना जाता है। 1930 के दशक में Coca-Cola ने अपने विज्ञापनों में Santa को लाल और सफेद कपड़ों में दिखाया। रिपोर्ट के अनुसार, Coca-Cola के विज्ञापन से पहले भी Santa लाल कपड़ों में दिखाई देते थे। लेकिन इस विज्ञापन ने Santa Claus की छवि को पूरी दुनिया में लोकप्रिय बनाने में अहम भूमिका निभाई।
पॉप कल्चर में Santa Claus
आज Santa Claus फिल्मों, कार्टून और विज्ञापनों का अहम हिस्सा हैं। 1912 में पहली बार किसी फिल्म में Santa को दिखाया गया। इसके बाद Elf, The Santa Clause और Miracle on 34th Street जैसी फिल्मों ने Santa की लोकप्रियता को और बढ़ा दिया।
इस प्रकार, Santa Claus और उनके लाल कपड़े और सफेद दाढ़ी के लुक के पीछे कई ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और मीडिया से जुड़े कारण हैं। संत निकोलस की दयालुता, सिंटरक्लास की लोककथा, Clement Clarke Moore की कविता और Coca-Cola के विज्ञापन—इन सबने मिलकर Santa Claus को आज की पहचान दी।

No Previous Comments found.