बेलहरकला पुलिस ने तीन चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
संतकबीरनगर : बेलहरकला पुलिस ने चोरी की तीन घटनाओं का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी के जेवरात, बर्तन, गेहूं, मोबाइल फोन, नकदी सहित अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस और चाकू बरामद किया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्व दवन सिंह के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष बेलहरकला हरिकेश भारती की टीम ने 22 जुलाई को झमरहिया पोखरा, नगर पंचायत बेलहरकला से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिलवर पुत्र शंकर निषाद, निवासी वार्ड नंबर-9 सानी केवटलिया भीतरी टोला, थाना मेंहदावल और अमन पुत्र राकेश, निवासी वार्ड नंबर-8 घोड़ा गली, थाना मेंहदावल के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पूछताछ में थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र में मकान, थाना बखिरा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय जीवधरा तथा थाना बेलहरकला क्षेत्र में घर में हुई चोरी की घटनाओं को साथ मिलकर अंजाम देना स्वीकार किया है। आरोपी रात के समय बंद मकानों और ऐसे स्थानों की रेकी करते थे, जहां लोगों की आवाजाही कम रहती थी। इसके बाद मौका पाकर ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक जोड़ी पायल, दो अंगूठी, एक लोटा, एक थाल, एक बोरी गेहूं, दो एंड्रॉयड मोबाइल
रिपोर्टर : मोहम्मद नईम
No Previous Comments found.