बेलवा मिश्र में सक्रिय हुए कारी मोहम्मद जुबेर, उर्फ शहजाद अंसारी, प्रधान पद की दावेदारी को लेकर बढ़ी चर्चा
संतकबीरनगर : जिले के सांथा ब्लाक अंतर्गत बेलवा मिश्र गांव निवासी कारी जुबेर इन दिनों भावी प्रधान पद के प्रत्याशी के रूप में क्षेत्र में सक्रिय देखे जा रहे हैं। वे लगातार जनसंपर्क कर ग्रामीणों की समस्याएं सुन रहे हैं और गांव के समग्र विकास का भरोसा जता रहे हैं।कारी जुबेर ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य गांव में सड़क, साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था को मजबूत करना तथा पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना है। साथ ही उन्होंने पंचायत में पारदर्शिता, सभी वर्गों के सम्मान और आपसी सौहार्द बनाए रखने पर भी जोर दिया।ग्रामीणों के बीच उनकी मिलनसार छवि और सामाजिक सक्रियता को लेकर सकारात्मक चर्चा है। क्षेत्र में उनका जनसंपर्क अभियान धीरे-धीरे गति पकड़ता नजर आ रहा है।
रिपोर्टर : मोहम्मद नईम
No Previous Comments found.