पांच वर्षों में कर दिखाया: बड़गो पंचायत में पहली बार दिखा जमीन पर विकास

संतकबीरनगर : ब्लाक बघौली की ग्राम पंचायत बड़गो में बीते पांच वर्षों में हुए विकास कार्य अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बने हुए हैं। जिन बुनियादी सुविधाओं के लिए ग्रामीण दशकों से इंतजार कर रहे थे, उन्हें पंचायत कार्यकाल में पहली बार प्राथमिकता के साथ पूरा कराया गया।प्रधान प्रतिनिधि गुड्डू पांडेय ने बताया कि पंचायत ने गांव की वास्तविक जरूरतों को चिन्हित कर सड़क, जल निकासी और सिंचाई जैसी मूलभूत सुविधाओं पर काम कराया। उनका कहना है कि आजादी के बाद से कई स्थानों पर विकास कार्य नहीं हो पाए थे, जिन्हें अब पूरा कर ग्रामीणों को राहत दी गई है।

पांच वर्षों में हुए प्रमुख कार्य

रामहैल निषाद के घर से भगत पूर्व तक पहली बार सीसी व इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण, जिससे आवागमन आसान हुआ।

हरिजन बस्ती में पहली बार सीसी सड़क, जिससे बरसात में होने वाली परेशानी समाप्त हुई।

सत्यनारायण के घर से बड़हरिया गडही तक नाली निर्माण, जल निकासी की पुरानी समस्या दूर।

जगदीश निषाद के घर से बड़हरिया गड्ढे तक अंडरग्राउंड नाली और सीसी रोड निर्माण।

किसानों के हित में गांव में नया नलकूप लगाकर सिंचाई व्यवस्था मजबूत की गई।

ग्रामीणों ने की सराहना

ग्राम पंचायत के राम भवन पांडे, राजेश शुक्ला, संदीप शुक्ला, सतीश पांडे, रामचंद्र पांडे, अवधेश निषाद, रुदल निषाद, मनोज पांडे और बालकिशुन कनौजिया सहित कई ग्रामीणों ने कहा कि पंचायत में पहली बार जरूरत के अनुसार विकास कार्य हुए हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि इसी गति से काम चलता रहा तो आने वाले समय में बड़गो पंचायत क्षेत्र के विकसित गांवों में शामिल हो सकता है।

रिपोर्टर : मोहम्मद नईम

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.