थाना बखिरा में “हार्टफुलनेस मेडिटेशन” सत्र का सफल आयोजन
संतकबीरनगर : पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 06.04.2026 को थाना बखिरा परिसर में पुलिस कर्मियों के लिए एक विशेष योग एवं ध्यान (Meditation) सत्र का सफल आयोजन किया गया।
आयोजन का मुख्य उद्देश्य
वर्तमान परिवेश में पुलिस ड्यूटी की अनिश्चितता, लंबी कार्य अवधि एवं अनियमित दिनचर्या के कारण उत्पन्न मानसिक तनाव को कम करना तथा कर्मियों की कार्यक्षमता में वृद्धि करना इस कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य रहा।
विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण
इस सत्र में अनुभवी हार्टफुलनेस मेडिटेशन प्रशिक्षकों द्वारा मार्गदर्शन प्रदान किया गया तथा प्रशिक्षकों ने सरल एवं प्रभावी तकनीकों के माध्यम से ध्यान एवं योग का अभ्यास कराया ।
प्रशिक्षण के मुख्य बिंदु
सत्र के दौरान पुलिस कर्मियों को तनाव मुक्ति के प्रभावी उपाय बताये गये तथा मानसिक संतुलन बनाए रखने की तकनीक
विभिन्न योगासनों का अभ्यास व ध्यान (Meditation) की सरल विधियाँ के बारे में विस्तृत जानकारी एवं अभ्यास कराया गया।
योग एवं ध्यान के प्रमुख लाभ
प्रशिक्षकों द्वारा बताया गया कि नियमित ध्यान एवं योग के अभ्यास से मानसिक शांति एवं आत्मविश्वास में वृद्धि होती है व एकाग्रता एवं कार्यक्षमता में सुधार होता है तथा तनावपूर्ण परिस्थितियों में बेहतर निर्णय लेने की क्षमता विकसित होती है
सराहनीय पहल
यह आयोजन पुलिस कर्मियों के मानसिक एवं शारीरिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन अधिक ऊर्जा, संतुलन एवं दक्षता के साथ कर सकेंगे।
रिपोर्टर : मोहम्मद नईम


No Previous Comments found.