हत्या के प्रयास के मामले में वांछित तीन अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड बरामद

धनघटा/संतकबीरनगर : पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत धनघटा पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड में लगा मोटरसाइकिल का चैन स्पॉकेट भी बरामद किया है।

अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्र के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक धनघटा दिलीप कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान कुलदीप, राज और सचिन पुत्रगण रामकरन, निवासी मड़पौना, थाना धनघटा, जनपद संतकबीरनगर के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, 30 मई 2026 को मड़पौना निवासी कमलचन्द पुत्र श्रीराम ने धनघटा थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि सड़क पर थूकने की बात को लेकर विवाद के बाद अभियुक्तों ने कुछ अज्ञात लोगों के साथ मिलकर जान से मारने की नीयत से उनके और उनके परिजनों पर हमला किया। हमले में परिजनों को गंभीर एवं प्राणघातक चोटें आई थीं। मामले में थाना धनघटा पर मुकदमा अपराध संख्या 345/2026 के तहत विभिन्न धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों वांछित अभियुक्तों को 22 जुलाई 2026 को मड़पौना के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद तीनों अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए रवाना कर दिया।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अवधेश सिंह यादव, कांस्टेबल सलमान अंसारी, कांस्टेबल रामप्रवेश राजभर, रिजर्व कांस्टेबल आशीष मिश्रा एवं रिजर्व कांस।

रिपोर्टर : मोहम्मद नईम

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.