हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत पीबी गर्ल्स इंटर कॉलेज में छात्राओं द्वारा तिरंगा राखी, ग्लोबल पोस्टर व अन्य प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

संत कबीर नगर : शासन की मंशा के अनुरूप *हर घर तिरंगा अभियान मनाए जाने के क्रम में जनपद के पी0 बी0 गर्ल्स इण्टर कॉलेज खलीलाबाद संत कबीर नगर में *हर घर तिरंगा कार्यक्रम के  प्रथम चरण दिनांक 02 अगस्त से 08 अगस्त के अंतर्गत आज विद्यालय में तिरंगा राखी बनाने की कार्यशालाएं और प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ।

प्रधानाचार्या पीवी गर्ल्स इंटर कॉलेज सुमन त्रिपाठी ने बताया कि जिसमें बच्चों द्वारा तिरंगे से बनी राखियां, इंडिया गेट, भारत का नक्शा, झूमर, ग्लोबल पोस्टर, रंगोली आदि बनाया गया। प्रधानाचार्या सुमन त्रिपाठी के द्वारा बच्चों को प्रोत्साहित किया गया। विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका रिचा श्रीवास्तव की देखरेख में कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय की शिक्षिका सुमिता सिन्हा, अलका श्रीवास्तव, संध्या, शगुफ्ता, परवीन, अनुराधा चौधरी, वंदना, किरण, राजमणि, सबीना आदि के सहयोग से संपूर्ण कार्यक्रम का भव्य आयोजन संपन्न हुआ।

रिपोर्टर : मोहम्मद नईम

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.