भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. रमापति राम त्रिपाठी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया

संत कबीर नगर : कस्बे में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. रमापति राम त्रिपाठी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने तिरंगा यात्रा में भाग लिया तथा भारत माता की जय के नारों से पूरे क्षेत्र को गुंजायमान कर दिया। तिरंगा यात्रा को संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि आज का यह तिरंगा यात्रा केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि यह हमारे भीतर राष्ट्र के प्रति समर्पण और बलिदान की भावना जगाने का प्रयास है। तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि हमारे स्वतंत्रता संग्राम, बलिदान और गौरव का प्रतीक है। युवाओं का आह्वान किया कि वे राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानकर देश की प्रगति में अपना योगदान दें। हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से देशभक्ति की नई लहर पैदा करने में सहयोग करें। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व लोकसभा प्रत्याशी चन्द्रशेखर पांडेय, विनय सिंह,जिला महामंत्री विनोद पांडेय, भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सर्वेश त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष सत्यपाल पाल, लालू त्रिपाठी, पूर्व जिला पंचायत वीरेंद्र पांडे, कैलाश वर्मा,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बसंत त्रिपाठी, भूपेंद्र त्रिपाठी, राम प्रकाश मिश्र, दिनेश पांडेय, सभासद आशीष सिंह व सभासद शक्ति मणि त्रिपाठी समेत कई लोग मौजूद रहे।
रिपोर्टर : मोहम्मद नईम
No Previous Comments found.