उपाध्यक्ष संजीव राय के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया

संत कबीर नगर : नगर पंचायत धर्मसिहवा कस्बे में भाजपा के क्षेत्री,उपाध्यक्ष संजीव राय के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने तिरंगा यात्रा में भाग लिया तथा भारत माता की जय के नारों से पूरे क्षेत्र को गुंजायमान कर दिया। तिरंगा यात्रा को संबोधित करते हुए भाजपा के संजीव राय ने कहा कि आज का यह तिरंगा यात्रा केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि यह हमारे भीतर राष्ट्र के प्रति समर्पण और बलिदान की भावना जगाने का प्रयास है। तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि हमारे स्वतंत्रता संग्राम, बलिदान और गौरव का प्रतीक है। युवाओं का आह्वान किया कि वे राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानकर देश की प्रगति में अपना योगदान दें। हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से देशभक्ति की नई लहर पैदा करने में सहयोग करें। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता विनय सिंह, बृजेश,त्रिपाठी लल्लू त्रिपाठी, बृज नंदन पाठक, आशीष त्रिपाठी, ईश्वर चंद शुक्ला, मनोज जायसवाल, कार्यक्रम संयोजक कैलाश वर्मा, महेश वर्मा, राजू पांडे, अरविंद जायसवाल ब्लॉक प्रमुख, राहुल शुक्ला, लक्ष्मी शंकर, लालू त्रिपाठी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र पांडे,समेत कई लोग मौजूद रहे।
रिपोर्टर : मोहम्मद नईम
No Previous Comments found.