"मिशन शक्ति फेज -5.0" के तहत एन्टी रोमियो स्क्वॉड द्वारा चलाया गया बालिका सुरक्षा अभियान

संत कबीर नगर : पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देश के क्रम में शासन द्वारा चलाए जा रहे महिला*मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान में बच्चियों/महिलाओं के विरुद्ध छेड़छाड़ व यौन उत्पीड़न जैसे अप्रिय घटनाओं की रोकथाम हेतु एंटी रोमियो टीम महिला उप निरीक्षक शंकर सिंह  व, महिला आरक्षी माधुरी शाह, म0आ0 नेहा सिंह महिला पीआरडी  पूनम, महिला पीआरडी माया , महिला पीआरडी सुमन विश्वकर्मा, महिला पीआरडी अख्तरुननिशा महिला थाना जनपद संत कबीर नगर द्वारा चलाए जा रहे। मिशन शक्ति फेज 5.0 के अभियान  के अंतर्गत  सिटी क्षेत्र में भ्रमण कर बालिका /महिला सुरक्षा अभियान चलाया गया।

मिशन शक्ति फेज -5.0 के तहत महिला बीपीओ को आवश्यक आदेश निर्देश से अवगत कराया गयाl इस अभियान के  तहत रेलवे स्टेशन खलीलाबाद जाकर महिलाओं व बच्चियों को मिशन शक्ति के बारे में व आत्मरक्षा के बारे में बताया गया साथ ही हेल्पलाइन नंबर  *1090, 181, 112, 1076 व 1098, 108,102, 1930साइबर हेल्प लाइन तथा मिशन शक्ति फेज 05 के  संबंध में  जानकारी दी गई । 
 मिशन शक्ति फेज -5.0 के तहत 50 पंपलेट बालिकाओं में  बाटे गये। एंटी रोमियो चेकिंग के दौरान 04 स्थानों (रेलवे स्टेशन, मेहदावल बाईपास, बैंक चौराहा, मोती चौराहा)पर 30 व्यक्तियो से पूछताछ किया गया, 04 शोहदे से माफीनामा भरवाकर चेतावनी के साथ छोड़ा गया l

रिपोर्टर : मोहम्मद नईम

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.