जनपद के सभी थाना प्रभारी के साथ गूगल मीट के माध्यम से की गयी गोष्ठी

संतकबीरनगर - मिशन शक्ति 5.0 अभियान के संबंध में पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारी के साथ गूगल मीट के माध्यम से की गयी गोष्ठी महिला सुरक्षा हेतु एंटी-रोमियो स्क्वॉड को सक्रिय रखते हुए, सभी थाना प्रभारी को सतर्क दृष्टि बनाए रखने हेतु दिये गये सख्त दिशा-निर्देश पटाखा बिक्री, विनिर्माण व परिवहन की समीक्षा करने, होटलों  व आवासीय परिसरों में किरायेदारों का सत्यापन करने हेतु दिए गए दिशा निर्देश पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा गूगल मीट के माध्यम से बैठक आहूत की गई, जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री सुशील कुमार सिंह, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष, प्रभारी WCSO, प्रभारी LIU, यातायात प्रभारी, प्रभारी डायल 112, RI लाइन्स, प्रभारी DCR, मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी अन्य अधिकारीगण के साथ मिशन शक्ति 5.0 अभियान, महिला सुरक्षा / पेट्रोलिंग, रात्रि गश्त, सोशल मीडिया निगरानी, मोटर वाहन के विरूद्ध चलाये गये विशेष अभियान आदि विषयों के दृष्टिगत गोष्ठी की गयी।  पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं / बालिकाओं के सुरक्षार्थ व स्वालंबन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति 5.0 अभियान को सफल क्रियान्वयन हेतु दिये गये सख्त दिशा-निर्देश
मिशन शक्ति 5.0 का उद्देश्य प्रत्येक महिला को सुरक्षित एवं सशक्त वातावरण प्रदान करना है, जिससे वे निर्भीक होकर अपने अधिकारों का लाभ उठा सकें। मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत शिक्षा,स्वास्थ्य,स्वरोजगार,कानूनी सहायता, साइबर सुरक्षा आदि क्षेत्रों में महिलाओं को सक्षम बनाने हेतु बहुविध प्रयास किए जाये। मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत विद्यालयों,कॉलेजों,पंचायत भवनों तथा सार्वजनिक स्थलों पर आत्मरक्षा प्रशिक्षण,जागरूकता रैलियाँ,चौपाल एवं काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया जाये। मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत जिला प्रशासन द्वारा महिला हेल्प डेस्क, टोल–फ्री नंबर एवं त्वरित पुलिस सहायता की व्यवस्थाएँ सशक्त की जाये। मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत शासन द्वारा चलायी जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं के विषय में जानकारी देते हुए पम्पलेट प्रदान कर वृहद स्तर पर जनजागरूकता किया जाये। मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत आयोजित गतिविधियों से महिलाओं में आत्मविश्वास, जागरूकता एवं सुरक्षा की भावना को अभूतपूर्व बल प्राप्त हो रहा है । पुलिस विभाग सभी नागरिकों एवं संस्थाओं से आह्वान करता है कि वे इस अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाएँ। मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत विभिन्न गांव,चौराहा,सार्वजनिक स्थानों पर भ्रमण कर प्राथमिकता के आधार पर महिला / बालिकाओं को जागरुक करने के साथ ही महिला संबंधित समस्याओं के निस्तारण कराने के संबंध में चौपाल का आयोजन कर वृहद स्तर पर जनजागरुकता अभियान चलाया जाये। मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत महोदय द्वारा बताया गया कि नारी सशक्तिकरण ही सशक्त समाज की पहचान है,और मिशन शक्ति 5.0 के माध्यम से जिले की प्रत्येक महिला सुरक्षित,सशक्त और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ी है। मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत सभी थाना प्रभारी अपने-अपने थानाक्षेत्र में महत्वपूर्ण स्थानों, प्रतिष्ठानों, गांवों आदि में लोगों से संपर्क स्थापित कर ज्यादा से ज्यादा संख्या में सीसीटीवी कैमरा सड़क मार्ग को कवर करते हुए लगवाने हेतु बताया गया। बैंकों, सर्राफा, ग्राहक सेवा केन्द्रों के आसपास कैमरे लगवाने व सुरक्षा सुदृढ़ करने हेतु बताया गया। जिससे शरारती तत्वो की पहचान आसानी से की जा सके। सुरक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाने हेतु फुट–पेट्रोलिंग व रात्रि गश्त नियमित व प्रभावी बनाने हेतु दिए गये सख्त दिशा- निर्देश उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाने हेतु फुट पेट्रोलिंग और रात्रि गश्त को नियमित और प्रभावी बनाने के निर्देश दिये गए हैं। इसे विशेष रूप से बाजारों, बैकों, सर्राफा बाजार, भीड़भाड़ वाले स्थानों, स्कूल-कॉलेज के आस-पास, एवं संवेदनशील इलाकों में बढ़ावा दिया जा रहा है ताकि अपराधों पर नियंत्रण पाया जा सके एवं नागरिकों विशेषकर महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा का भरोसा दिलाया जा सके। मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत फुट पेट्रोलिंग के माध्यम से पुलिस की सक्रियता बढ़ाई जा रही है,जिसमें एंटी-रोमियो स्क्वॉड  को सक्रिय करते हुए स्कूलों / कालेजों व चौराहों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाए जाए। त्यौहारों  के दृष्टिगत होटलों में रुकने वाले यात्रियों व होटल स्टाफ का सत्यापन कराते हुए सीसीटीवी कैमरों से आच्छादित किया जाए। महोदय द्वारा महिला सम्बन्धी अपराधों पर तत्काल कार्यवाही करते हुए वाँछित अपराधियों को गिरफ्तार कर  न्यायालय रवाना करने व वारण्टियों की गिरफ्तारी व लम्बित विवेचनाओं का निस्तारण करने हेतु अभियान चलाने हेतु बताया गया। आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त प्रार्थना पत्रों के गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।
 
रिपोर्टर - मोहम्मद नईम

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.