अल हिलाल पब्लिक स्कूल बजहरा में भव्य विदाई समारोह, 35 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

संतकबीरनगर : अल हिलाल पब्लिक स्कूल बजहरा में बुधवार को विदाई समारोह का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अब्दुल आज़ाद ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों और संस्कारों का समावेश अत्यंत आवश्यक है, जिससे छात्र समाज और देश के लिए उपयोगी नागरिक बन सकें। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंधन ने की। विशिष्ट अतिथि एवं विद्यालय के प्रबंधक तारिक आलम ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में निरंतर हो रहे सुधारों से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक शिक्षा की पहुँच संभव हुई है, जिससे लोगों में जागरूकता बढ़ रही है। इस अवसर पर विद्यालय के 35 मेधावी छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य शिवदेस प्रजापति ने बताया कि समारोह के दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया और कार्यक्रम को यादगार बना दिया। समारोह में शारिक सिद्दीकी, सत्य नारायण पांडे, राघवेन्द्र यादव, सुल्तान अहमद, शाकिब सिद्दीकी, रामसुख सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, अभिभावक एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : मोहम्मद नईम

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.