नवजात शिशु अपहरण के मामले में थाना बेलहरकला पुलिस की बड़ी सफलता, 8वां अभियुक्त गिरफ्तार

संतकबीरनगर :  पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी मेहदावल  सर्वदवन सिंह* के पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना बेलहरकला पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है । इसी क्रम में आज दिनांक 11.02.2026 को थाना बेलहरकला पर पंजीकृत मु0अ0सं0 28/2026 धारा 140(1), 143(4), 3(5) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त जोगी उर्फ योगेन्द्र बारी पुत्र रमेश बारी निवासी छितौना थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर को नरायनपुर से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया । विदित हो कि वादिनी द्वारा दिनांक 09.02.2026 को थाना बेलहरकला पर अज्ञात अभियुक्तों द्वारा वादिनी की गोद में मौजूद उसका लगभग 01 माह का नवजात शिशु छीनकर जंगल की ओर भाग गए । उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना बेलहरकला पर अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था । घटना की गंभीरता को देखते हुए उक्त अपराध से सम्बन्धित अभियुक्त उपरोक्त को थाना बेलहरकला पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार माननीय न्यायालय रवाना किया गया । गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण:-  उ0नि0  रविन्द्रनाथ शर्मा, उ0नि0  नन्दा प्रसाद, का0 रामभूषण पटेल, का0 ओमप्रकाश चौरसिया ।

रिपोर्टर : मोहम्मद नईम

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.