पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर के निर्देशन में आगामी त्यौहार महाशिवरात्रि एवं रमजान माह के दृष्टिगत थाना बखिरा पर आयोजित की गई पीस कमेटी की मीटिंग

संकबीरनगर : पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन,अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्व दवन सिंह* के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बखिरा  सतीश कुमार सिंह* द्वारा आगामी त्यौहार महाशिवरात्रि एवं रमजान माह के दृष्टिगत थाना बखिरा पर पीस कमेटी की मीटिंग की गई । जिसमें थाना क्षेत्र के धार्मिक धर्मगुरुओ, संभ्रांत व्यक्तियो ने पीस कमेटी की मीटिंग में भाग लिया । लोगों से शांति व भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की गई तथा त्यौहार के दौरान गड़बड़ी पैदा करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही हेतु सख्त हिदायत दिया गया तथा उपस्थित लोगों को भाईचारे के साथ त्यौहार मनाने तथा त्यौहार को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु अपील किया गया। प्रभारी निरीक्षक थाना बखिरा द्वारा बताया गया कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक खबर या सांप्रदायिक टिप्पणी न करे। अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस द्वारा कड़ी नजर रखी जा रही है, अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी । यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखे, तो तुरंत थाने या यूपी 112 पर सूचना दें।
 
रिपोर्टर : मोहम्मद नईम

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.