विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को ज़मीनी स्तर पर लागू कराया

संतकबीरनगर : सुम्हा,के ग्राम प्रधान श्रीमती संध्या दुबे व प्रतिनिधि विनय दुबे,द्वारा बीते 5 वर्षों से किए जा रहे जनहितकारी कार्यों की क्षेत्र में व्यापक सराहना हो रही है। गांव के विकास को प्राथमिकता देते हुए प्रधान प्रतिनिधि विनय दुबे ने शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को ज़मीनी स्तर पर लागू कराया है, जिससे ग्रामीणों को सीधा लाभ मिला है।

ग्राम प्रधान ने बताया कि सभी स्कूल का कायाकल्प, अमृतसर सरोवर,सीसी रोड इंटरलॉकिंग, आवास, श्मशानघाट पर शेड का निर्माण,सभी धार्मिक स्थलों का कायाकल्प सामुदायिक शौचालय मनरेगा पार्क 6 हाई  मास्क लाइट नाली, जिम सेंटर,और बुनियादी सुविधाओं 

के विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है। इसी क्रम में,सीसी रोड का निर्माण नाली का निर्माण कराया गया है। इन कार्यों से गांव की साफ-सफाई, आवागमन और जीवन स्तर में सुधार हुआ है।
ग्रामीणों का कहना है कि प्रधान श्रीमती संध्या दुबे व प्रधान प्रतिनिधि विनय दुबे,के नेतृत्व में गांव में विकास की रफ्तार तेज हुई है और बिना भेदभाव के योजनाओं का लाभ सभी वर्गों तक पहुंच रहा है। लोगों ने ग्राम प्रधान के कार्यकाल को विकासोन्मुख बताते हुए आगे भी इसी तरह कार्य करते रहने की अपेक्षा जताई है ग्रामीण जयप्रकाश झीनक मदन दुबे राम छबीले अंगद प्रसादआदि मौजूद रहे।

रिपोर्टर : मोहम्मद नईम

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.