होली पर्व के दृष्टिगत शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थ को लेकर औचक छापा मारा गया

संतकबीरनगर : जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश पर सहायक आयुक्त खाद्य ग्रेड 2 सतीश कुमार के निर्देशन एवं नेतृत्व में आम जनमानस को होली पर्व के दृष्टिगत शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खलीलाबाद तहसील के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित नमकीन निर्माण इकाई पर औचक छापा मार कर एक नमूना मिर्च का, एक नमूना हल्दी का व दो नमूने नमकीन के संग्रहित किए गए इस प्रकार कुल चार सैंपल संग्रहित किए गए व साफ सफाई ठीक न होने पर सुधार नोटिस दी गई,संग्रहित नमूने को खाद्य प्रयोगशाला जांच हेतु भेजा जा रहा हैं जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत  नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जाएगी।  इस कार्यवाही के दौरान  मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश कुमार राय खाद्य सुरक्षा अधिकारी मिश्रीलाल मौजूद रहा।

रिपोर्टर : मोहम्मद नईम

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.