बूढ़ी बेलहर में श्री हनुमत महायज्ञ, कथा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़
संतकबीरनगर : तहसील मेहदावल के अंतर्गत बूढ़ी बेलहर स्थित बाबा गरीबदास कुटी पर आयोजित श्री हनुमत महायज्ञ एवं कथा कार्यक्रम में इन दिनों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है।कार्यक्रम के आयोजक श्री श्री 1008 बाबा बालकदास हैं, जबकि उद्घाटन जिला पंचायत प्रत्याशी वार्ड संख्या-8 आनंद कुमार पांडेय द्वारा कराया गया। यह धार्मिक आयोजन 22 फरवरी रविवार से प्रारम्भ होकर 28 फरवरी शनिवार तक चलेगा।बताया गया कि 22 फरवरी को भव्य कलश यात्रा के साथ महायज्ञ का शुभारम्भ हुआ था। तब से प्रतिदिन कथा, पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठानों में क्षेत्र के श्रद्धालु बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं और भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।
रिपोर्टर : मोहम्मद नईम

No Previous Comments found.