होली पर्व के दृष्टिगत मेहदावल क्षेत्र-2 में आबकारी विभाग की सघन चेकिंग
संत कबीर नगर : आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज एवं पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश के आदेशानुसार आगामी होली पर्व के दृष्टिगत चलाये गये विशेष प्रवर्तन अभियान के क्रम में जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में जिला आबकारी अधिकारी, संत कबीर नगर के नेतृत्व में तहसील मेहदावल क्षेत्र में स्थित आबकारी दुकानों की पुलिस, प्रशासन एवं आबकारी विभाग द्वारा सघन चेकिंग की गई।
जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में पुलिस, प्रशासन एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मेहदावल क्षेत्र में स्थित विभिन्न शराब दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उप जिलाधिकारी मेहदावल संजीव राय, पुलिस क्षेत्राधिकार मेहदावल सर्वदमन एवं आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 मेहदावल बसंत प्रसाद मौजूद रहे। टीम द्वारा कंपोजिट दुकान एवं देशी शराब दुकान सोनौरा, नंदौर एवं मेहदावल में स्थित कंपोजिट दुकान एवं देशी शराब दुकान टड़वरिया एवं कंपोजिट शराब दुकान मेहदावल एवं देशी शराब दुकान मेहदावल बस स्टैंड की गहन जांच की गई। अधिकारियों द्वारा स्टॉक रजिस्टर, विक्री, वितरण एवं सुरक्षा मानकों की भी जांच की गई।
निरीक्षण के दौरान दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि अवैध शराब की बिक्री, ओवर रेटिंग या किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कठोर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी। निर्धारित समयावधि एवं नियमों का पूर्णतया पालन करने के लिए अनुज्ञापियों को निर्देशित किया गया। जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु विशेष अभियान निरंतर जारी रहेगा।
रिपोर्टर : मोहम्मद नईम


No Previous Comments found.