अन्तरजनपदीय हैण्डबाल कलस्टर (हैण्डबाल व बास्केटबाल) प्रतियोगिता वर्ष- 2026 का फीता काटकर किया गया उद्घाटन

 संतकबीरनगर : पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना* द्वारा अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन, गोरखपुर के निर्देशन में जनपद संतकबीरनगर में आज दिनाँक 26.02.2026 से 28.02.2026 तक चलने वाली अन्तरजनपदीय हैण्डबाल कलस्टर (महिला/पुरुष), (हैण्डबाल व बास्केटबाल) प्रतियोगिता वर्ष 2026 का श्री कांशीराम जी डिस्ट्रिक्ट स्टेडियम जनपद संतकबीरनगर में फीता काटकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया तथा गुब्बारे उड़ाकर प्रतियोगिता के शुभारम्भ की घोषणा की गयी । महोदय द्वारा विभिन्न जनपदों से आये खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया गया एवं खेल भावना से खेल खेलने हेतु प्रोत्साहित किया गया । इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह* व क्षेत्राधिकारी लाइन्स  प्रियम राजशेखर पाण्डेय*, क्षेत्राधिकारी धनघटा  अभय नाथ मिश्र*, प्रभारी यातायात  परमहंस* , पीआरओ पुलिस अधीक्षक  पी के गुप्ता* * सहित अन्य अधिकारी / कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

रिपोर्टर : मोहम्मद नईम

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.