अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व) जयप्रकाश ने बताया है कि शासन के मानक
संत कबीर नगर : अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व) जयप्रकाश ने बताया है कि शासन के मानक के अनुसार डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य पूर्ण न होने के कारण जिलाधिकारी द्वारा तहसील मेंहदावल के 09, तहसील खलीलाबाद के 07 व तहसील धनघटा के 10 कुल 26 लेखपालों का वेतन अग्रिम आदेश तक रोका गया था। उन्होंने बताया कि सम्बन्धित लेखपालों द्वारा फसली वर्ष 1433 फ0 फसल रबी का डिजिटल क्रॉप सर्वे का पड़ताल शत-प्रतिशत पूर्ण किये जाने के उपरान्त जिलाधिकारी द्वारा उक्त कार्मिकों का माह फरवरी, 2026 का वेतन होली के त्यौहार के पूर्व आहरित करने हेतु सम्बन्धित उप जिलाधिकारी को निर्देशित किया गया है।
रिपोर्टर : मोहम्मद नईम


No Previous Comments found.