सोशल मीडिया पॉलिसी-2023 के कड़ाई से अनुपालन हेतु थाना महुली में आयोजित हुई विशेष बैठक

संतकबीरनगर : जनपद संतकबीरनगर में पुलिस अधीक्षक  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में थाना महुली पर उत्तर प्रदेश पुलिस की सोशल मीडिया पॉलिसी-2023 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु बैठक आहूत की गई ।
थानाध्यक्ष महुली  दुर्गेश कुमार पाण्डेय* द्वारा समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण की उपस्थिति में आयोजित इस बैठक में सोशल मीडिया के जिम्मेदार एवं मर्यादित उपयोग पर विशेष बल दिया गया ।
बैठक के दौरान दिए गए प्रमुख निर्देश:-
शासन एवं उच्चाधिकारियों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों से सभी को विस्तारपूर्वक अवगत कराया गया तथा निर्देशित किया गया कि सोशल मीडिया का उपयोग पूर्णतः अनुशासित, मर्यादित एवं विभागीय नियमों के अनुरूप किया जाए ।
किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक, गोपनीय अथवा विभागीय छवि को प्रभावित करने वाली पोस्ट/सामग्री साझा न करने के संबंध में सख्त हिदायत दी गई ।
यह भी निर्देशित किया गया कि विभागीय सूचना, संवेदनशील प्रकरणों या जांच से संबंधित विषयों को बिना अनुमति सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा न किया जाए ।
 बैठक का उद्देश्य पुलिस विभाग की गरिमा, पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता को बनाए रखते हुए सोशल मीडिया के सकारात्मक एवं जिम्मेदार उपयोग को सुनिश्चित करना रहा ।
रिपोर्टर : मोहम्मद नईम

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.