प्रधानाचार्य के उत्पीड़न और भ्रष्टाचार पर प्रशासन मौन

संत कबीर नगर : राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, बौरब्यास के प्रधानाचार्य श्री अवधराज कन्नौजिया के साथ प्रबंधन तंत्र द्वारा की गई बदसलूकी, जबरन इस्तीफे का दबाव और विद्यालय में व्याप्त वित्तीय अनियमितताओं का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। 

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष महेश राम ने आरोप लगाया है कि स्पष्ट साक्ष्यों के बावजूद जिला विद्यालय निरीक्षक और स्थानीय पुलिस प्रशासन मामले को रफा-दफा करने की कोशिश कर रहे हैं।
जि. वि. नि. पर मिलीभगत के आरोप

उ. प्र. माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री गिरजानंद यादव का कहना है कि प्रधानाचार्य द्वारा लगातार शिकायतें करने और 28 फरवरी 2026 को जि. वि. नि. द्वारा सुनवाई का दिखावा करने के बावजूद अब तक दोषियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। संघ ने गंभीर आरोप लगाया है कि जिला विद्यालय निरीक्षक प्रबंधक के साथ 'साठ-गांठ' कर ली है, जिसके कारण वह मामले को "झूठा आरोप" बताकर टाल रहे हैं।

 पुलिस प्रशासन का नकारात्मक रवैया 
हैरानी की बात यह है कि पीड़ित प्रधानाचार्य के साथ हुए दुर्व्यवहार और भ्रष्टाचार के लिखित साक्ष्य होने के बाद भी पुलिस एफआईआर दर्ज करने से कतरा रही है। शिक्षक संघ ने इसे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गहरा कलंक बताया है। संघ का कहना है कि एक तरफ सरकार जीरो टॉलरेंस की बात करती है, वहीं दूसरी तरफ अधिकारी भ्रष्ट प्रबंधन तंत्र को संरक्षण दे रहे हैं।

आंदोलन की चेतावनी
शिक्षक संघ ने दो-टूक चेतावनी दी है कि यदि अविलंब प्रधानाचार्य को न्याय नहीं मिला, दोषियों पर एफआईआर दर्ज नहीं हुई और जिला विद्यालय निरीक्षक ने अपना पक्षपाती रवैया नहीं बदला, तो संगठन पूरे जनपद में उग्र आंदोलन और कार्य बहिष्कार के लिए विवश होगा। इसकी समस्त जिम्मेदारी जिला प्रशासन और शासन की होगी।
मुख्य मांगें:
जिलाध्यक्ष महेश राम ने कहा कि 

भ्रष्ट प्रबंधन तंत्र के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज की जाए।
विद्यालय की वित्तीय अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच किसी बाहरी कमेटी से कराई जाए।
प्रधानाचार्य के मान-सम्मान की रक्षा करते हुए उन्हें भयमुक्त कार्य वातावरण सुनिश्चित कराया जाए हमारी मागे हैं।

रिपोर्टर : मोहम्मद नईम

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.