बच्चों ने प्राकृतिक रंगों संग हर्षो उल्लास से मनाया होली का त्यौहार

संतकबीरनगर : सीबीएसई बोर्ड, नई दिल्ली द्वारा संबद्ध शिक्षण संस्थान के० एस० पांडेय पब्लिक एकेडमी परिसर में होली का त्यौहार अत्यंत हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया।  बच्चों और शिक्षकों द्वारा इस पवित्र पर्व होली की पूर्व संध्या पर पूरा विद्यालय परिसर अबीर-गुलाल के रंगों से सराबोर नजर आया। विद्यालय परिवार में सभी लोगों द्वारा आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ रंगों के इस पावन पर्व को मनाने का संकल्प लिया।

विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ० अमरेंद्र भूषण पाण्डेय एवं प्रबंध  निदेशिका हर्षिता पांडेय ने शिक्षक-शिक्षिकाओं, बच्चों एवं विद्यालय स्टाफ के संग पारंपरिक तरीके से गुझिया खिलाकर और प्राकृतिक रंगों के साथ होली खेली। सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे एवं सद्भाव का संदेश दिया। पूरे परिसर में उत्सव का वातावरण रहा और रंगों की छटा ने सभी को उल्लास से भर दिया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशिक एवं पूर्व विधायक प्रत्याशी डॉ० अमरेंद्र भूषण पाण्डेय ने समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं  छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि, “होली आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक है।
हम सबको मिल जुलकर सभी गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे के साथ खुशियों के रंग साझा करने चाहिए।” उन्होंने सभी से अपील की कि होली को सुरक्षित, संयमित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं।
प्रबंध निदेशिका श्रीमती हर्षिता पांडेय ने सभी को शुभकामना संदेश देते हुए कहा कि ऐसे पर्व समाज में एकता और सद्भाव को मजबूत करते हैं। विद्यालय परिवार ने सामूहिक रूप से इस आयोजन को यादगार बनाया और उत्साहपूर्वक पर्व का आनंद लिया। हम शिक्षा के उत्थान के प्रति संकल्पित हैं, और आने वाले समय में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ आधुनिक शिक्षा (AI) से छात्र-छात्राओं को जोड़ा जाएगा।
विद्यालय के प्रधानाचार्य आलोक श्रीवास्तव ने कहा कि पवित्र एवं पावन पर्व रंगोत्सव का त्यौहार हमें अपने अंदर की बुराई को समाप्त कर सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। इसीलिए समस्त समाज को अच्छाई एवं सत्य के मार्ग पर चलने के लिए संकल्पित होना चाहिए।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ० अमरेंद्र भूषण पाण्डेय, प्रबंध निदेशिका श्रीमती हर्षिता पांडेय, प्रधानाचार्य आलोक श्रीवास्तव, वरिष्ठ शिक्षक रामाज्ञा यादव उर्फ मुन्ना सर, सूरज सर, मोहन सर, योगेंद्र यादव, उत्कर्ष राय, अभिनव रंजन, बृजेन्द्र यादव, नागेंद्र कुमार, अंकिता श्रीवास्तव, श्वेता तिवारी, मुस्कान गुप्ता, मुस्कान मद्धेशिया, सविता श्रीवास्तव, सीमा गौड़, सरिता त्रिपाठी, नेहा कुमारी, रिया आदि लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : मोहम्मद नईम

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.