महुली पुलिस की सख्त कार्यवाही,66 वर्षीय महिला से दुष्कर्म का आरोपी अभियुक्त किया गया गिरफ्तार
संतकबीरनगर - पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्र* के पर्यवेक्षण में जनपद संतकबीरनगर मे अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश पाण्डेय* के नेतृत्व मे महुली पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए थाना महुली पर पंजीकृत बीएनएस से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त नाम पता गोविन्द्र पुत्र रामबेलाश निवासी डहरौली थाना महुली जनपद संतकबीरनगर को डहरौली से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया ।
विदित हो कि वादिनी द्वारा थाना महुली पर उक्त अभियुक्त के विरुद्ध प्रार्थी के माता के साथ दुष्कर्म करने के मामले में प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया गया था। थाना महुली पुलिस द्वारा महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए उक्त अभियुक्त के भागने की योजना विफल करते हुए 24 घण्टे के भीतर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरण- थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश पाण्डेय, उ0नि 0 परमेश मिश्रा चौकी प्रभारी शनिचरा बाबू,हे 0का0गौतम यादव का0 मनीष कुमार,का0 संदीप गौड़।
रिपोर्टर - मो नईम
No Previous Comments found.