नाली निर्माण की मांग पर प्रदर्शन
संतकबीरनगर : बड़गो गांव में प्रदर्शन के बाद बखिरा थाना प्रभारी से लगाई न्याय की गुहार बखिरा थाना क्षेत्र के बड़गो ग्राम पंचायत की दलित बस्ती में नाली निर्माण को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। गांव में ग्राम प्रधान द्वारा पानी की निकासी के लिए नाली का निर्माण कराया जा रहा है। एक महिला के विरोध करने पर नाली निर्माण कार्य रुक गया है।
ग्रामीणों ने नाली निर्माण में बाधा डालने के विरोध में प्रदर्शन करते हुए समस्या के समाधान के लिए बखिरा थाना प्रभारी से गुहार लगाई है।प्रदर्शन करने वालों में चंद्रावती, तारा, मिसलावती, निर्मला, रीता, शारदा, विजय, आनंद का आरोप है कि एक महिला नाली निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न कर रही हैं।
रिपोर्टर : मोहम्मद नईम
No Previous Comments found.