सात साल के अरसलान चौधरी दो सालों से पूरा रोजा रखते हैं

संतकबीरनगर - पूरे दिन भूखा प्यासा रहकर अल्लाह की इबादत करना मासूम के लिए मुश्किल होता है लेकिन जब हौसला बुलंद होता है तो कोई भी परेशानी रूकावट नहीं बनती। कुछ ऐसा ही फरदहा मेंहदावल के अशरफ चौधरी के सात वर्षीय पुत्र अरसलान चौधरी ने कर दिखाया। पिता अशरफ चौधरी ने बताया कि सात साल के अरसलान चौधरी दो सालों से पूरा रोजा रखते हैं, तरावीह की नमाज और पांचों वक्तों के नमाजो की पाबंदी करते हैं। चाचा मोहम्मद हुसेन चौधरी, बाबा हाजी मोहम्मद इस्माइल सहित गांव में खुशी का माहौल है।

रिपोर्टर - मोहम्मद नईम

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.