विकास की नयी इबारत लिख रहा है जूरी गांव
संतकबीरनगर : विकास खंड बघौली का जूरी गांव विकास की नयी इबारत लिख रहा है। गांव में बुनियादी सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है यही कारण है कि खुर्शीद अहमद लगातार लगभग 25 वर्षों से गांव के प्रधान हैं।
ग्राम प्रधान खुर्शीद अहमद के नेतृत्व में गांव निरंतर विकास के नये आयाम गढ़ रहा है।
ग्राम प्रधान खुर्शीद अहमद ने वेलकम इंडिया प्रतिनिधि से ख़ास बातचीत में कहा कि गांव में इंटरलॉकिंग, नाली निर्माण, सड़क, पंचायत भवन का निर्माण, प्राथमिक विद्यालय का जीर्णोद्धार आदि कार्य कराये गये हैं। हमारा हमेशा से यह प्रयास रहा है कि शासन की योजनाओं का लाभ गांव के लोगों को मिले।
ग्रामीण पलक धारी, संतराम, राम वृक्ष, राम हित, उबैदुर्रहमान, तुलसी, आतिफ, रिजवान, लल्लन ने बताया कि खुर्शीद अहमद ने गांव में तमाम विकास के कार्य कराये हैं। वह लगातार गांव के हित के लिए तत्पर रहते हैं।
रिपोर्टर : मोहम्मद नईम

No Previous Comments found.