संतकबीरनगर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए 03 अदद सागौन का पेड़ काटकर चोरी कर लेने के मामले में 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

संतकबीरनगर : घटना में प्रयुक्त एक अदद पिकअप बोलेरो व एक अदद जाइलो कार, 12 बोटा सागौन की लकड़ी ,एक अदद फेटा (आरा) व एक अदद रस्सा बरामद पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर,संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक  सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद  अमित कुमार* के निकट पर्यवेक्षण में जनपद संतकबीरनगर में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद  जय प्रकाश दुबे* के नेतृत्व में गठित टीम  द्वारा कार्यवाही करते हुए 03 अदद सागौन का पेड़ काटकर चोरी कर लेने की घटना में संलिप्त 03 अभियुक्तों 1.कृष्ण मोहन पुत्र रमाशंकर निषाद निवासी शिवपुर पड़रही थाना रुद्रपुर जनपद देवरिया 02.घनश्याम प्रजापति पुत्र स्व0 रामहरख पुत्र जंगल रामलखना थाना खोराबार जनपद गोरखपुर 03.जितेन्द्र पासवान पुत्र स्व0 ज्ञानी पासवान निवासी जयपुर थाना खोराबार जनपद गोरखपुर को दिनाँक 21.03.2026 को मगहर के संतकबीर आश्रम जाने वाले तिराहे के पास से घटना में प्रयुक्य एक अदद पिकअप बोलेरो व एक अदद जाइलो कार के साथ गिरफ्तार किया गया तथा चोरी के 12 बोटा सागौन की लकड़ी, एक अदद फेटा (आरा) व एक अदद रस्सा जनपद देवरिया से बरामद किया गया । 
 
घटना का विवरणः- दिनांक 19.03.2026 को थाना कोतवाली खलीलाबाद पर  अब्दुल अलीम पुत्र लियाकत अली निवासी गड़सरपार थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनाँक 10/11.03.2026 की रात्रि में उनके खेत में लगे 02 अदद सौगान व खेत के बगल में स्थित समसुद्दीन के खेत से 01 अदद सौगान (कुल 03 अदद सौगान) अज्ञात व्यक्तियों द्वारा काटकर चोरी कर लिया गया है, जानकारी करने पर ज्ञात हुआ है कि एक पिकअप PB 65 BK 2532 से लकड़ी लादकर कुछ लोग मंझरिया की तरफ गये है । उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 179/2026 धारा 303(2), 324(4) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया । 
 
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियोग उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस को बढोत्तरी किया गया है । 
 
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पताः-
01. कृष्ण मोहन पुत्र रमाशंकर निषाद निवासी शिवपुर पड़रही थाना रुद्रपुर जनपद देवरिया । 
02. घनश्याम प्रजापति पुत्र स्व0 रामहरख पुत्र जंगल रामलखना थाना खोराबार जनपद गोरखपुर । 
03. जितेन्द्र पासवान पुत्र स्व0 ज्ञानी पासवान निवासी जयपुर थाना खोराबार जनपद गोरखपुर । 
 
पूछताछ विवरणः-
गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों से पूछताछ की गयी तो बताये कि दिनांक 10.03.2026 को घनश्याम प्रजापति व कृष्ण मोहन निषाद दोनो लोग आये थे और रेकी करने पर ग्राम गड़सरपार के सुनसान खेत मे तीन अदद सागौन के अच्छे पेड़ दिखाई दिया, जिसको टारगेट करके रात्रि मे हम दोनो के साथ पिकअप बोलेरो नम्बर PB65BK2532 वाहन मालिक व चालक जितेन्द्र पासवान पुत्र स्व0 ज्ञानी पासवान निवासी जयपुर थाना खोराबार जनपद गोरखपुर अपने एक साथी के साथ गाड़ी से आये और रात्रि मे तीनों पेड़ काट कर बोटा तैयार करके उसी पिकअप पर लाद कर ले जाकर देवरिया मे आई.टी.आई. के सामने सड़क के किनारे ही एक स्थान पर सभी बोटो (टुकड़ो) को छुपा दिये है । आज भी हम लोग इस गाड़ी से रेकी करने जा रहे थे । 
 
 
बरामदगी का विवरणः- 
एक अदद पिकअप बोलेरो UP65BK2532 ।
एक अदद जाइलो कार UP57BM1213 ।
12 बोटा सागौन की लकड़ी ।
एक अदद फेटा (आरा) ।
एक अदद रस्सा ।
 
गिरफ्तार करने वाले अधिकारी / कर्मचारीगणः-
उ0नि0  विनोद कुमार यादव, उ0नि0 अशोक कुमार दूबे चौकी प्रभारी कलेक्ट्रेट, हे0का0 रविशंकर श्रीवास्तव, का0 अरुण कुमार, का0 राजन यादव, का0 सुनील पाल, का0 जनार्दन का0 विशाल सिंह कोतवाली खलीलाबाद संतकबीरनगर । 
उ0नि0 अभिमन्यु सिंह प्रभारी सर्विलांस सेल सर्विलांस सेल, का0 ज्ञानसिंह ।
एसओजी कर्मचारी आरक्षी शुभम सिंह ।
 
अपराधिक इतिहास 
अभियुक्त कृष्ण मोहन का अपराधिक इतिहास – 
 
01.मु0अ0स0- 90/2024 धारा 3/25 A.Act व 307/34/379/427 भादवि व 4 वन संरक्षण अधिनियम 1980 थाना चौरी चौरा जनपद गोरखपुर ।
02.मु0अ0स0 - 386/2022 धारा 41/411/414 भादवि थाना झगहा जनपद गोरखपुर ।
03.मु0अ0स0- 511/2022 धारा 342/379/411 भादवि थाना झगहा जनपद गोरखपुर । 
04.मु0अ0स0 544/2025 धारा 303(2) भा0न्या0सं0 व 26/41/42 भारतीय वन अधि0 1927 थाना खोराबार जनपद गोरखपुर ।
05.मु0अ0स0 281/2017 धारा 342/379 भादवि व 26 वन संरक्षण अधिनियम 1980 थाना झगहा जनपद गोरखपुर । 
06.82/2025 धारा 132/281/303(2)/324(5) भा0न्या0सं0 व 26 भारतीय वन अधि0 1927 थाना झगहा जनपद गोरखपुर ।
07.मु0अ0स0 143/2019 धारा 3/25 A.Act थाना हाटा जनपद कुशीनगर ।
08.मु0अ0स0 62/2026 धारा 324(4)/351(3)/352 भा0न्या0सं0 थाना कोतवाली पड़रौना जनपद कुशीनगर ।
09.मु0अ0स0 156/2021 धारा 307/379/411 भादवि व 10/4 उ0प्र0 ग्रामीण एवं पर्वतीय क्षेत्रो मे वृक्षो का संरक्षण अधि0 1976 थाना भलुअनी जनपद देवरिया ।
10.मु0अ0स0- 06/2023 धारा 3(1) उ0प्र0 गैगेस्टर एक्ट थाना रूद्रपुर जनपद देवरिया ।
 
अभियुक्त घनश्याम का अपराधिक इतिहास – 
 
01.मु0अ0स0 97/2016 धारा 138(b) भारतीय विद्युत अधि0 2003 थाना खोराबार जनपद गोरखपुर ।
02.मु0अ0स0 286/2016 धारा 307/379 भादवि व 26 भारतीय वन अधि0 थाना झगहा गोरखपुर ।
03.मु0अ0स0 75/2022 धारा 189/353/504/506 भादवि थाना खोराबार जनपद गोरखपुर । 
04.मु0अ0स0 137/2024 धारा 376/384/504/506 भादवि व 67 IT Act थाना खोराबार गोरखपुर ।
 
*नोट- पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना द्वारा गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीमों के उत्साहवर्धन हेतु 25000 रु0 नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गयी ।
 
रिपोर्टर : मोहम्मद नईम

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.